{"_id":"62c1d15b01644801fa1a4e40","slug":"vijay-sharma-memorial-up-east-zone-selection-badminton-tournament-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 में नोएडा के नीर, पुरुष एकल में चिराग बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 में नोएडा के नीर, पुरुष एकल में चिराग बने चैंपियन
Sun, 03 Jul 2022 10:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:56 PM IST
सार
बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा द्वारा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विजय शर्मा मेमोरियल ईस्ट जोन सिलेक्शन का आयोजन किया गया था। यह टूर्नामेंट 30 जून से 3 जुलाई तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में विजय शर्मा मेमोरियल यूपी ईस्ट जोन सेलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 में रविवार को नोएडा के नीर नेहवाल और पुरुष एकल वर्ग में नोएडा के ही चिराग सेठी चैंपियन बने। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 के फाइनल मैच में नोएडा के नीर नेहवाल ने नोएडा के ही हर्षित तोमर को 21-19, 21-10 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन
पुरुष एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला नोएडा के चिराग सेठी ने प्रयागराज के प्रतीक श्रीवास्तव को 21-11, 21-08 से हराकर अपने नाम किया। पुरुष डबल्स फाइनल मुकाबले में सिद्धार्थ सालार और सिद्धार्थ मिश्रा की जोड़ी ने सहारनपुर के चंद्र भूषण त्रिपाठी और कपिल चौधरी की जोड़ी को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
बालिका वर्ग अंडर-19 के डबल्स में बस्ती की शिवांगी सिंह और तनीषा सिंह ने गोरखपुर और लखनऊ की आदित्या यादव व नेहल नीरू मित्तल की जोड़ी को 21-17, 21-13 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। महिला ओपन वर्ग में लखनऊ की समृद्धि सिंह और नोएडा की सोनाली सिंह ने गाजियाबाद और प्रयागराज की माही नरेश और मयूरी यादव को 21-13, 21-15 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन