{"_id":"62ab4860ebcb6b11987849bb","slug":"vigilance-started-investigation-of-disproportionate-assets-of-former-sp-mla-rameshwar-singh-and-his-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vigilance Investigation: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह व उनके भाई की बढ़ीं मुश्किलें, अब विजिलें ने शुरू की संपत्ति की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vigilance Investigation: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह व उनके भाई की बढ़ीं मुश्किलें, अब विजिलें ने शुरू की संपत्ति की जांच
Thu, 16 Jun 2022 08:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Jun 2022 08:42 PM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की मुश्किलें और भी बढ़ने जा रही हैं। गैंगस्टर एक्ट में रामेश्वर सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में अलीगंज विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की संपत्ति की विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर शासन के आदेश पर आगरा विजिलेंस दोनों की चल और अचल संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। रामेश्वर सिंह को पिछले दिनों आगरा से गिरफ्तार कर एटा पुलिस ले गई थी।
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एटा के कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। 30 मई को दोनों पर कुर्की कार्रवाई के लिए न्यायालय ने नोटिस जारी किए थे। नौ जून को रामेश्वर सिंह यादव को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दस से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेजा गया है।
एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। आगरा मंडल में उनकी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके बाद शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। विजिलेंस दोनों भाइयों की संपत्ति, प्रतिष्ठान, फर्म, कृषि भूमि आदि की जानकारी जुटा रही है।

दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत