फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance police station opened in Agra

आगरा में खुला विजिलेंस थाना, हेल्पलाइन नंबर भी शुरू, रिश्वत मांगने वालों की करें शिकायत

Sat, 27 Jun 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 12:06 AM IST
सार

  • आगरा के विजिलेंस थाने में दर्ज होंगे आठ जिलों के मुकदमे
  • रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर भी शुरू, सीधे करें शिकायत 

विज्ञापन
Vigilance police station opened in Agra
आगरा में खुला विजिलेंस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विजिलेंस थाना ने शुक्रवार से विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया। अब थाना में आगरा और अलीगढ़ मंडल के आठ जिलों के मुकदमे शासन के आदेश पर सीधे दर्ज किए जा सकेंगे। भ्रष्टाचार की शिकायत पर सुनवाई के लिए रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है। इस पर लोग सीधे कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


शासन ने सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर कार्यालय को जनवरी में थाना घोषित किया था। इसके बाद से थाना खोलने की प्रक्रिया जारी थी। आगरा सेक्टर में आठ जिले आते हैं। इनमें आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज हैं। इन सभी जिलों की भ्रष्टाचार से संबंधित जांच विजिलेंस करती है। 
विज्ञापन



शासन का आदेश मिलने पर मुकदमे दर्ज होते हैं। मगर, थाना न होने की वजह से संबंधित जिलों के एसएसपी को पत्र भेजा जाता है। विजिलेंस थाना स्थापित होने के बाद अब विवेचक को संबंधित जिले जाकर मुकदमा दर्ज कराने की कवायद नहीं करनी पड़ेगी। अपने कार्यालय में ही बनाए गए थाने में मुकदमा दर्ज हो जाएगा। यहीं से टीम जांच के लिए भेजी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन से लगेगा भ्रष्टाचार पर अंकुश

Vigilance police station opened in Agra
एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम - फोटो : अमर उजाला

थाना स्थापित करने के साथ ही उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय लखनऊ की ओर से भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर का भी शुभारंभ किया गया है। इसे रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन का नाम दिया गया है। 

किसी लोक सेवक के रिश्वत मांगने पर शिकायतकर्ता अब हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर सीधे कॉल कर सकता है। शिकायतों का तत्काल परीक्षण किया जाएगा। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक  शिकायत की जा सकेगी।  

एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम ने बताया कि भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमे दर्ज कराने के लिए विजिलेंस के इंस्पेक्टरों को आठ जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। अब सेक्टर आगरा परिक्षेत्र में ही थाना स्थापित किया गया है। यहां मुकदमा दर्ज किया जा सकेगा। 

इस थाने में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी रहेंगे। आठ जिलों के हिसाब से संख्या रखी जाएगी। अभी कार्यालय में ही थाना संचालित होगा। बाद में थाना बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 

मेरठ में इसी महीने खुलेगा विजिलेंस थाना

आगरा के बाद मेरठ में भी इसी महीने विजिलेंस थाना खुल जाएगा। विजिलेंस कोर्ट मेरठ में है। आगरा जोन में विजिलेंस के मुकदमे दर्ज होते हैं। इस पर कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाता है। चार्जशीट वहीं दाखिल की जाती है। एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम ने बताया मेरठ में भी विजिलेंस थाना इसी महीने स्थापित हो जाएगा।

एसपी सहित दो सीओ और 11 निरीक्षक 

सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर की स्थापना 1964 में हुई थी। इस कार्यालय का मुख्यालय लखनऊ में है। 1973 में यह कार्यालय आगरा सेक्टर मुख्यालय स्थापित हुआ। इसमें दो सीओ, 11 निरीक्षक, दो एसआई, एक आशुलिपिक, आरक्षी और मुख्य आरक्षी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed