फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vigilance investigation 100 officers-employees in 48 cases in agra division

टेंडर, सड़क निर्माण घोटाला सहित 48 मामलों में 100 अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ जांच तेज

Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
vigilance investigation 100 officers-employees in 48 cases in agra division
विजिलेंस थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा मंडल के विभिन्न विभागों के 100 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। बयान दर्ज कराने के लिए इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इनके अलावा 20 मामलों की जांच पूरी होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन


आगरा विजिलेंस में आगरा के अलावा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस और कासगंज के मामलों की जांच होती है। शासन ने शिकायत मिलने पर पिछले तीन सालों में 48 मामलों की जांच विजिलेंस को दी थी। किसी अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति तो किसी पर टेंडर, सड़क निर्माण में धांधली के आरोप लगे हैं ।
विज्ञापन



इनमें से आधे से ज्यादा मामलों की बंद जांच (गोपनीय) पूरी हो चुकी है। अब खुली जांच (जिसमें आरोपी का पक्ष भी लिया जाता है) की जा रही है। जांच के घेरे में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एडीए के इंजीनियर, शिक्षा विभाग के बाबू और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों के हैं मामले

- पीडब्ल्यूडी : टेंडर, सड़क निर्माण
- विश्वविद्यालय : मार्कशीट फर्जीवाड़ा
- नगर निगम : ठेके, निर्माण, खरीद फरोख्त 
- स्वास्थ्य विभाग : खरीद फरोख्त
- एडीए : टेंडर, आवास आवंटन और निर्माण
- जल निगम : खरीद-फरोख्त

विजिलेंज थाना में ही दर्ज होगा केस

शासन ने सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर को इस साल जनवरी में थाना घोषित किया था। इसके बाद से जून में थाना खोला गया। थाना बनने से पूर्व विजिलेंस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिस जिले की जांच होती थी, वहां के संबंधित थाने में जाना पड़ता था। अब आगरा सेक्टर में थाना स्थापित कर दिया है। अब सीधे यहां मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जल्द रिपोर्ट भेजेंगे

एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम ने बताया कि 48 मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। इनमें अधिकारी और कर्मचारी मिलाकर लगभग 100 की संख्या है। शासन के आदेश पर जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed