फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance in sensitive areas regarding Gyanvapi case

Agra News: ज्ञानवापी मामले को लेकर संवेदनशील इलाकों में सतर्कता

Fri, 02 Feb 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Vigilance in sensitive areas regarding Gyanvapi case
ज्ञानवापी मामले को लेकर संवेदनशील इलाकों में सतर्कता
विज्ञापन


एएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा, तीन टीमें की गठित


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट का फैसला आने के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट है। एएसपी ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान आगरा रोड पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। सीओ सिटी को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए पर्याप्त पुलिस बल के साथ निगरानी करने के लिए कहा है।वाराणसी की जिला अदालत की ओर से ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने में नियमित पूजन-अर्चना की अनुमति मिलने के बाद प्रदेश भर में अलर्ट है। जिले में भी एसपी विनोद कुमार की ओर से क्यूआरटी की तीन टीमें गठित करने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को आगरा रोड स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान एएसपी राहुल मिठास ने सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आगरा गेट चौकी पर पहुंच कर क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिद व संवेदनशील स्थलों की जानकारी ली। एएसपी ने निरीक्षण कर सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि उर्स भी चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्ति से पूछताछ कर जानकारी लें। एएसपी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed