{"_id":"61c4daf341071c6fe90d03a2","slug":"vigilance-in-agra-after-blast-in-ludhiana-court-agra-news-agr5188966118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना कोर्ट में विस्फोट के बाद आगरा में भी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना कोर्ट में विस्फोट के बाद आगरा में भी सतर्कता
विज्ञापन
आगरा। पंजाब के लुधियाना कोर्ट में बम धमाके के बाद दीवानी की सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ताजमहल के आसपास के इलाके में पुलिस ने चेकिंग की।
लुधियाना की घटना के बाद पूरे यूपी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शासन ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल, मल्टी कांप्लेक्स, सिनेमाघरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इसके अलावा कहा है कि हथियार, शराब व विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आकस्मिक चेकिंग की जाए।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दीवानी में पहले से चेकिंग की व्यवस्था है। अब और सतर्कता बढ़ा दी गई है। वाहनों को चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। वहीं ताजमहल के आसपास के इलाके में पहले से चेकिंग की जाती है।
वहीं, युवा अधिवक्ता संघ ने बृहस्पतिवार को लुधियाना की घटना के बाद बैठक की। संरक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि कोर्ट परिसर में धमाका चिंता का विषय है। मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि दीवानी परिसर की सुरक्षा पुख्ता नहीं है। गेटों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर तो लगे हैं, लेकिन कई बार लोग इनके अंदर से होकर नहीं निकलते। इसे कोई देखने वाला नहीं है। पुलिस का ध्यान इस तरफ नहीं है। सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
दीवानी की सुरक्षा के संबंध में पूर्व में पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। बैठक में उमेश कुमार वर्मा, जय दयाल गौतम, राजीव सिंह, अरुण तेहरिया, संजय पचौरी, अभिषेक कोटिया, रविंद्र लवानिया, अजय दीप सिंह, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।