फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vidhan Sabha Elections - Publishing of Voter's List Chart

विधान सभा चुनाव- मतदाता सूची के आलेख्य का हुआ प्रकाशन

Mon, 01 Nov 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha Elections - Publishing of Voter's List Chart
कासगंज। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया। जिले की तीनों विधानसभाओं में वर्तमान में 997558 मतदाता हैं। इसी के साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। 30 नवंबर तक दावे आपत्ति किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर देने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सोमवार को आलेख्य का प्रकाशन किया गया। ताकि मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन कर सकें। सूची को तीनों तहसीलों को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

ताकि तहसीलों से सूची को सभी बूथों के बीएलओ को उपलब्ध कराया जा सके। आयोग से सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी नागरिक मतदाता बनने के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे। इसी के साथ ही मतदाताओं के दूसरे स्थान पर चले जाने या फिर मृत्यु हो जाने पर नाम भी सूची से हटाए जाएंगे। मतदाता बनने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed