{"_id":"5964e9af4f1c1bb67e8b4754","slug":"video-viral-of-police-constable-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली का वीडियो वायरल होते ही ये सफाई देने लगी मैनपुरी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली का वीडियो वायरल होते ही ये सफाई देने लगी मैनपुरी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला औंछा (मैनपुरी)
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में ठेले वालों से रुपये ले रहे एक सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। जब वसूली के बारे में थाना पुलिस से पूछा गया तो बताया कि अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला गया है। जो न्यायालय में जमा कराया जाएगा। जबकि सिपाही ने पैसा लेने के बाद किसी भी दुकानदार को रसीद तक नहीं दी। दुकानदारों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध।
थाना औंछा क्षेत्र में एक सिपाही हथठेल व अन्य दुकानदारों से वसूली कर रहा है। वो सिपाही खुद को सीधे सरकार से संपर्क रखने वाला बताते हुए मनमानी करता है। मंगलवार को थाने में तैनात उक्त सिपाही का हथठेल वालों से 50 रुपये वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सिपाही फुटपाथ पर हथठेल लगाए दुकानदारों से रुपये ले रहा है।
उनसे एक कापी पर हस्ताक्षर भी करा रहा है। वहीं कई से बिना हस्ताक्षर ही रुपये ले रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद थाना पुलिस इसे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलना बता रही है। वसूले गए रुपये न्यायालय में जमा करने की बात कही। मगर जब पूछा गया कि अगर चालान कर जुर्माना वसूला गया तो दुकानदार को रसीद क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने सिपाही की वसूली का विरोध करते हुए नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना था कि अगर जुर्माना लगाया जा रहा है तो उसकी रसीद तो दी जाए। एक माह पूर्व सिपाही ने एक अंडे वाले के साथ मारपीट भी की थी। दुकानदार अनोखे लाल, रामप्रसाद, झुम्मन सिंह, राजबहादुर, रामसेवक, रंजीत, महेंद्र ने एसपी राजेश एस से सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया है। जिसे नियमानुसार न्यायालय में जमा कराया जाएगा। वसूली किए जाने के आरोप गलत हैं।