{"_id":"651ff49a97bb4cada503e335","slug":"video-of-uniformed-policeman-high-voltage-drama-on-stage-of-ramlila-has-surfaced-in-agra-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब पीकर वर्दी की गरिमा को किया तार-तार; निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब पीकर वर्दी की गरिमा को किया तार-तार; निलंबित
Fri, 06 Oct 2023 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:20 PM IST
सार
आगरा में रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी के हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। उसने शराब पीकर मंच पर वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। सिपाही को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Agra: रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रामलीला के मंच पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। शराब के नशे में जीआरपी में तैनात सिपाही हरीशचंद्र ने मंच पर वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो सिपाही हरीशचंद्र को निंलबित कर दिया। लेकिन इससे पहले ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
रामलीला मंच पर अभद्रता करने पर जीआरपी के मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि मुख्य आरक्षी शराब के नशे में धुत था। विधायक की शिकायत और वीडियो वायरल होने पर एसपी जीआरपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: रेस्त्रां के कमरे में इस हाल में थे युवक और युवतियां...अचानक पहुंच गए एसडीएम, हो गए शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
एसपी जीआरपी आदित्य लांगेह ने बताया कि 5 अक्तूबर को बिजलीघर मैदान पर हो रही रामलीला मंचन में मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र की अभद्रता का वीडियो सामने आया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- UP: लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर उठाया तमंचा...बन गए गैंगस्टर सुच्चा और फैजल, शिक्षक को मार दी गोली; धरे गए
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि शराब के नशे में सिपाही हरीश चंद्र करीब 9 बजे रामलीला मंच पर चढ़ आया और आयोजन की पवित्रता भंग कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। इस पर इसकी पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई थी।