{"_id":"67647cfa710bc012500a6917","slug":"video-of-suicide-threat-goes-viral-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-125260-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल
Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र की एक महिला ने आत्महत्या की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इससे सनसनी फैल गई। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गई। महिला के जीवित मिलने पर राहत की सांस ली।
ग्राम ढिलावली निवासी एक महिला अपने पति अशोक कुमार निवासी कुरावली से संबद्ध विच्छेद कर सौरभ निवासी सहावर गेट के साथ वर्ष 2018 से लिव इन में परिवार से अलग रहने लगी। 11 दिसंबर को महिला ने अपनी ससुराल पहुंचकर सास विमला देवी, ससुर रामपाल सिंह की मारपीट कर दी। जब विमला देवी अपने छोटे पुत्र गौरव के साथ थाने जा रही थी तो महिला के भाई लाखन सिंह, पिता रघुूवीर सिंह व सौरभ ने मिलकर फिर से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने सौरभ को पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षोंं के बीच समझौता हो गया।