{"_id":"677183fd23e2a18d550fff07","slug":"video-of-student-being-beaten-viral-on-social-media-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129461-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्र को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्र को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ छात्र एक छात्र को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया। सीओ सिटी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
सोशल मीडिया रविवार को वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया कि उक्त वीडियो शहर की पॉश कालोनी आवास विकास का है। इस वीडियो में कुछ छात्र एक छात्र को पीटते हुए दिखाई रहे हैं। वहीं आसपास कई अन्य छात्र भी खड़े हैं। वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि वह एक कोचिंग सेंटर के पास का है। कोचिंग पर हुए किसी विवाद के बाद छात्र की पिटाई की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है। जांच कराई जाएगी कि वीडियो कहां का है और उसमें मारपीट कर रहे छात्र कौन हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।