फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of stone-pelting and weapon-waving in a dispute over a road goes viral

Agra News: खड़ंजे के विवाद में पथराव, हथियार लहराने का वीडियो वायरल

Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Video of stone-pelting and weapon-waving in a dispute over a road goes viral
असलाह के साथ में दिख रहा व्यक्ति.... स्रोत वायरल वीडियो
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव नगला गज्जा में रविवार सुबह खड़ंजे के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। विवाद के दाैरान एक पक्ष के व्यक्ति का हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 8 बजे की है। खड़ंजे के विवाद में गांव नगला गज्जा के क्षेत्रपाल और दमन सोलंकी पक्ष के लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके गए। इसमें क्षेत्रपाल और दमन सोलंकी के साथ दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाना कागारौल पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। प्रथम पक्ष के क्षेत्रपाल सोलंकी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने बाहरी युवकों को बुलाकर उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और हमला किया। एक व्यक्ति अवैध हथियार निकालकर लहराने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों के चारों घायलों का मेडिकल कराया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे असलाह की भी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जसवीर सिंह सिरोही, एसीपी सैंया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed