{"_id":"654b53d1db1ac2b66e0852f8","slug":"video-of-making-reel-by-doing-stunts-with-scorpio-on-lucknow-agra-expressway-has-surfaced-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंगियों से एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं: स्कार्पियो से स्टंट, बनाई रील; बेखौफ होकर दिखाते रहे रंगबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंगियों से एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं: स्कार्पियो से स्टंट, बनाई रील; बेखौफ होकर दिखाते रहे रंगबाजी
Wed, 08 Nov 2023 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Nov 2023 03:00 PM IST
सार
आगरा में हुड़दंगियों से एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर युवाओं ने स्कार्पियो से स्टंट करते हुए रील बनाई। बेखौफ होकर घंटो रंगबाजी दिखाते रहे।
विज्ञापन
हुड़दंगियों से एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं: स्कार्पियो से स्टंट, बनाई रील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाने का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। युवा रील बनाने के पीछे पागल दिख रहे हैं। कहीं भी, कभी भी वीडियो बनाने लगते हैं। उन्हें न तो अपनी जान की परवाह होता है और न ही उनके इस कृत्य से लोगों को होने वाली दिक्कतों की।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का सामने आया है। यहां कुछ युवा यूपी पुलिस का स्टीकर लगी स्कार्पियो से पहुंचते हैं। वह बेखौफ होकर रंगबाजी करते नजर आ रहे हैं। स्टंट करके वीडियो बना रहे हैं। उन्हें इस बात का जरा भी आभास नहीं है कि उनके इस कृत्य से राहगीरों को कितनी समस्या होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra News: 'जब नहीं दिखेगा ताज... तो क्यों आएंगे पर्यटक', पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
रील बनाने के चक्कर में एक्सप्रेस-वे पर जमकर हंगामा काटा। काफी देर स्टंट करते रहे। गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। बिना नंबर की गाड़ी को एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में दौड़ाते रहे। उन्हें किसी बात का डर नहीं रहा। यूपी पुलिस का चिन्ह लगाकर हुड़दंग करते रहे। यह वीडियो अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट्स से पोस्ट किए गए। कुछ देर के लिए तो गाड़ियां खड़ी करके एक्सप्रेस-वे को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
