{"_id":"64fa1891f0e92912740b6544","slug":"video-of-collectorates-babu-making-reel-in-office-goes-viral-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-3972-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठा बाबू, फिर की ऐसी हरकत; हो गया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठा बाबू, फिर की ऐसी हरकत; हो गया वायरल
Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
सार
जिलाधिकारी कार्यालय में कलेक्ट्रेट के बाबू ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर ऐसी हरकत की, कि उसका वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बाबू का वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू का सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हो गया। कार्यालय में रील बनाने के साथ ही वे अधिकारियों की कुर्सी पर बैठते नजर आ रहे हैं। ये कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। वहीं अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
मामला कलेक्ट्रेट में तैनात लिपिक वीरेश पाठक से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वे कलेक्ट्रेट सभागार में गानों की धुन पर रील बना रहे हैं। पहले वे वीडियो में नीचे कर्मचारियों की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। लेकिन बाद में वे उठकर ऊपर मंच पर पड़ी कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं।
दरअसल ये कुर्सियां सभागार में उच्चाधिकारियों के लिए होती हैं। इन पर डीएम, सीडीओ, एडीएम, सीएमओ आदि अधिकारी ही बैठते हैं। ऐसे में एक लिपिक का अधिकारियों की कुर्सी पर बैठना लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुसार भी कार्यालय में रील बनाना गलत है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि लिपिक बीरेश पाठक का कहना है कि वे कर्मचारियों की कुर्सी पर ही बैठे थे। उनके वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। वीडियो संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जानकारी की जाएगी। अगर नियम विरुद्ध कोई कृत्य किया गया है तो उसके अनुसार कार्रवाई होगी।