फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of beating of young man goes viral, outrage

Agra News: युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, आक्रोश

Sat, 23 Nov 2024 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Video of beating of young man goes viral, outrage
सिढपुरा। कस्बे के इस्लामनगर मोहल्ले में एक युवक को पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने पीट दिया। घटना की जानकारी होने पर हिंदूवादियों ने आक्रोश जताया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

इस्लामनगर मोहल्ला निवासी अमर पाल मैनपुरी शादी में गए थे। उनका पुत्र ब्रजमोहन घर पर अकेला था। उसको पड़ोस में रहने वाले युवक साजिद व राशिद ने किसी बात को लेकर लाठी डंडे से बुरी तरह से पीटा। किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन घर पर गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। जब इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को ही हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। परिजन व हिंदूवादी संगठन के अवनीश गुप्ता, नितिन गुप्ता, चिराग गुप्ता, मंगली, अभिषेक आदि भी थाने पहुंच गए तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed