Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of Arshad who murdered four sisters and mother this appeal to CM Yogi

'जलाओ या दफनाओ...आपकी मर्जी': धर्म परिवर्तन करना चाहता था अशद, इसलिए किया चार बहनों और मां का कत्ल; VIDEO

Wed, 01 Jan 2025 05:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

लखनऊ के होटल में मां और चार बहनों का बेरहमी के कत्ल करने वाले अशद का वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो उसने मां और बहन की हत्या करने के बाद बनाया है। इस वीडियो में उसने सीएम योगी से मार्मिक अपील की है....

विज्ञापन
Video of Arshad who murdered four sisters and mother this appeal to CM Yogi
murder - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 साल के अशद ने अपनी मां और चार बहनों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। अशद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने कत्ल की वजह बताई है। अशद खुद भी जान देना चाहता था, लेकिन उसके मरने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। इस वायरल वीडियो में अशद ने बताया है कि कुछ लोगों के जुल्मों की वजह से वो धर्म परिवर्तन करना चाहता था। इसके बाद भी वो सुकून से नहीं रह पा रहा था।

विज्ञापन



 
Trending Videos

अशद ने वीडियो में कहा है कि हम बदायूं के रहने वाले हैं। हम पर आरोप लगाते हैं कि बांग्लादेशी हैं। लेकिन बदायूं में रहने वाली हमारी ताई के पास सारे सबूत मिल जाएंगे कि हम हिंदुस्तानी हैं। आज मेरी सारी बहनें मर रही हैं। मैं भी मर जाऊंगा। पीएम मोदी, सीएम योगी से गुहार लगाते हुए कहा कि हर मुसलमान एक सा नहीं होता है। हिंदुस्तान के अंदर फिर किसी परिवार को ऐसा नहीं करना पड़े। जीते जी नहीं तो मरने के बाद इंसाफ दे दीजिए। आप सच्चे हिंदू और ठाकुर हैं तो मेरे घर में मंदिर बनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशद ने कहा कि बाप के साथ मिलकर बहनों को मारा है। न जाने कितने गरीब लोगों की इन लोगों ने बेटियां उठाकर बेच दीं। बस्ती वालों ने चौकी अपने हाथ में ले रखी है। पुलिसकर्मियों को पैसा देकर बच जाते हैं। अशद ने अंत में कहा है कि आपकी मर्जी है कि जलाओ या दफनाओ। इनको बेरहमी से मैंने मारा है। हमारी हिंदुओं ने ही मदद नहीं की। हाथ जोड़कर विनती है, इंसाफ दिलाओ। लखनऊ आए थे, आपसे मिलने के लिए। लेकिन मिल नहीं पाए।

विज्ञापन

होटल शरनजीत में खेला खूनी खेल
आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के अशद ने यह खूनी खेल खेला। सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19 साल है। लखनऊ के होटल शरनजीत में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed