फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of a girl student was made in the name of increasing her marks

Agra News: नंबर बढ़वाने के नाम पर छात्रा का बनाया वीडियो

Wed, 09 Apr 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Video of a girl student was made in the name of increasing her marks
कासगंज। यूनिवर्सिटी में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रा से पहले दोस्ती की। उसके बाद वीडियो बना लिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की छात्रा की सोशल मीडिया के माध्यम से किशन कुमार निवासी बुलंदशहर से जान पहचान हो गई। छात्रा को बताया कि यूनिवर्सिटी में उसकी जान पहचान कुलपति से है।
विज्ञापन

परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर मिलने के लिए बुलाया। छात्रा का आरोप है कि जब वह मिलने पहुंची, तो वहां पर आरोपी ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसी दौरान वीडियो बना ली। वीडियो वायरल की धमकी देकर 29 नवंबर 2024 को अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में डालकर ले गया।
विज्ञापन

उससे किसी कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इस मामले की जानकारी छात्रा ने अपनी मां को दी। मां ने युवक से बात की तो उसने छात्रा के फोटो और शादी का प्रमाणपत्र फोन पर भेज दिया। छात्रा ने पुलिस से किशन, रेशमपाल और विवेक कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed