फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victory over diseases is possible only through awareness and cleanliness

जागरूकता और स्वच्छता से ही बीमारियों पर मिल सकती है जीत

Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Victory over diseases is possible only through awareness and cleanliness
मैनपुरी। कोरोना महामारी के साथ ही अन्य बीमारियों का खतरा भी गर्मी के मौसम में बढ़ जाता है। चिकित्सक और बुद्धिजीवी लोगों का मनाना है कि जागरुकता और स्वच्छता से ही बीमारियों पर जीत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के साथ ही संचारी रोग डेंगू, डायरिया, उल्टी दस्त आदि का संकट जिले पर बना हुआ है। ऐसे में लोगों का जागरुक होना जरूरी है। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह का कहना है कि शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर घनी आबादी के पास जलभराव और गंदगी नजर आ रही है। यदि लोग इसी प्रकार से गदंगी करते रहेंगे तो स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं सफल नहीं हो सकेंगी। लोगों को चाहिए कि वे घरों के आस-पास जलभराव न होने दें। घरों में विशेष सफाई रखें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जनता से अपील है कि वे लोग अभियान में सहयोग करें। घरों के पास जलभराव और गंदगी न होने दें। जनता के सहयोग के बिना बीमारियों पर जीत हासिल कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रवीन कुमार, चिकित्साधीक्षक, घिरोर
कई प्रकार की बीमारियां लोगों की अनदेखी के कारण पैदा होती है। गर्मी के मौसम में खान-पान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। शुद्ध पानी का सेवन करें। जरा भी दिक्कत होने पर डॉक्टरों से उपचार लें। जागरुकता के अभाव में बीमारियों से बचना मुश्किल हो जाएगा।
डॉ. ओमकार सिंह, चीफ फार्मासिस्ट, घिरोर
शिक्षा हो या स्वास्थ्य सभी में समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन जागरुकता के लिए प्रेरित कर रहा है। किसी भी प्रकार की बीमारी से बचने के लिए जागरुक बनें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करें।

हरप्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य
स्वस्थ समाज ही विकास की गति को तेज कर सकता है। इसलिए सबसे पहले स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हम सभी की जिम्मेदारी है कि जागरुक बनें और अभियान में सहयोग प्रदान करें।
डॉ. अजय यादव, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed