फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victims will go on hunger strike if encroachment is not removed from Chakroad

Agra News: चकरोड से कब्जा नहीं हटने पर भूख हड़ताल करेंगे पीड़ित

Wed, 23 Oct 2024 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Victims will go on hunger strike if encroachment is not removed from Chakroad
चकरोड से कब्जा नहीं हटने पर भूख हड़ताल करेंगे पीड़ित
विज्ञापन

- कुसमरा निवासी पूर्व सैनिक ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। चकरोड से कब्जा नहीं हटने पर पीड़ितों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सरकारी चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की है। साथ ही चकमार्ग पर कब्जा करने वालों पर भू माफिया घोषित कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को 15 दिन की मोहलत दी है।

कुसमरा निवासी पूर्व सैनिक बालगोविंद शुक्ला और उनके पिता सुशील कुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती भेजी है। इसमें बताया है कि कुसमरा देहात में अराजक तत्वों ने उनके खेत के पास चकरोड को अवरुद्ध कर दिया है। चकरोड पर कब्जा करते हुए सीमेंट की बाउंंड्री व लोहे के तार लगाकर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की, लेकिन चकरोड कब्जा मुक्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

एक बार एसडीएम किशनी ने शिकायत पर राजस्व टीम का गठन भी किया। टीम ने सीमांकन भी कर दिया, लेकिन फिर भी कब्जा नहीं हटवाया जा सका। ये चकमार्ग उनकी पैतृक जमीन को जोड़ता है। ऐसे में चक रोड बंद होने से आने जाने में परेशानी हो रही हे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए चक रोड खुलवाने और कब्जा करने वालों के विरुद्ध भू माफिया के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर 15 दिन बाद भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी है। शिकायत की प्रति प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, प्रमुख सचिव राजस्व, मंडलायुक्त आगरा, डीएम मैनपुरी, एसपी मैनपुरी, एडीएम मैनपुरी और एसडीएम किशनी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed