फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victim Pours Petrol in Front of DCP's Office; Creates Ruckus

Agra News: डीसीपी दफ्तर के सामने पीड़िता ने उड़ेला पेट्रोल, हंगामा

Sat, 23 May 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Victim Pours Petrol in Front of DCP's Office; Creates Ruckus

विज्ञापन
आगरा। कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर को दो महिलाओं ने हंगामा किया। रिटायर्ड दरोगा ससुर के उत्पीड़न से आहत होकर महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़़ेल लिया मगर माचिस जलाने से पहले उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। इसी दरम्यान ताजगंज इलाके की एक अन्य महिला ने अपार्टमेंट में रहने वाले अपने पड़ोसियों पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने आरोप लगाया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। दोनों मामलों में डीसीपी सिटी ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका ससुरालीजन से संपत्ति को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। उनके ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं। 4 मई को वह घर से तैयार होकर तारीख करने न्यायालय जा रही थी। इसी दौरान उसके ससुर, सास और जेठानी ने गाली-गलौज कर पिटाई लगाई। जेठ और देवर उसे घसीट कर कमरे में ले गए और कपड़े फाड़ दिए। उनकी बेटी ने घटना का वीडियो बना लिया। ससुर धमकी देता है कि वह पुलिस से रिटायर्ड है और पुलिस उसका कुछ नहीं करेगी। 5 मई से वह लगातार थाना ट्रांसयमुना और अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दोपहर करीब 11:45 बजे पीड़िता पेट्रोल से भरी बोतल लेकर डीसीपी सिटी के कार्यालय के बाहर आई और खुद पर उड़ेलने लगी। यह देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से माचिस छीना और उसे घेर लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने डीसीपी सिटी के सामने पेश किया। इसी दरम्यान ताजगंज क्षेत्र की दूसरी महिला ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। हाथ में लगीं शिकायत की प्रतिलिपियां हवा में उछाल दीं। पीड़िता ने अपने अपार्टमेंट के कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद बेटियों को देह व्यापार में धकेलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। कहा कि चौकी प्रभारी बुलाकर उत्पीड़न करते हैं। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को समझा-बुझाकर डीसीपी से सामने पेश किया।

वर्जन...
दोनों महिलाओं का पूर्व में दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। मारपीट और अन्य आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed