फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim narrated to police commissioner then case of molestation and assault could be registered after four yea

Agra: पुलिस आयुक्त को सुनाई पीड़िता ने व्यथा, तब कहीं चार साल बाद दर्ज हो सका छेड़छाड़, मारपीट का मुकदमा

Fri, 23 Dec 2022 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 10:29 AM IST
सार

पीड़ित महिला पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुई। उसने अपनी व्यथा सुनाई, जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी हैं। 

विज्ञापन
victim narrated to police commissioner then case of molestation and assault could be registered after four yea
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में एक पीड़िता की शिकायत पर घटना के चार साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुलिस ने पूर्व में मेडिकल कराया। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब वो पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुई थी। इस पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी हैं। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।

विज्ञापन

ये है मामला 

पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। मुकदमे में दीपिका चौधरी, राजेश चाहर और अज्ञात को नामजद किया है। पीड़िता पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुई थी। उसने कहा कि 12 जुलाई 2018 को घर में घुसकर दीपिका चौधरी ने गालीगलौज की। वह कुछ कर पातीं, उससे पहले ही दो और लोग आ गए। तीनों ने जान से मारने के लिए मारपीट की। आरोपियों में राजेश चाहर भी था। वह कागारौल क्षेत्र का बदमाश है। इन सभी ने बदसलूकी की। कपड़े फाड़ दिए। इस घटना की वीडियो भी उनके पास है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धोखाधड़ी:  बुक करने के 11 साल बाद भी नहीं दिया फ्लैट, गायत्री बिल्डर के खिलाफ एक और मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दर्ज हो सका था मुकदमा 

पुलिस से शिकायत करने पर मेडिकल कराया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर जांच हुई। मगर, कार्रवाई नहीं हुई।

साक्ष्य संकलन कर रही पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पीड़िता ने अब शिकायत की है। इस पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed