फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vicious thug who was absconding for two years arrested by SWAT team

दो साल से फरार शातिर ठग स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vicious thug who was absconding for two years arrested by SWAT team
पुलिस हिरासत में 20 हजार का इनामी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खुद को रईस बताकर लोगों से ठगी करने वाला अपराधी स्वाट टीम और दन्नाहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर दिया। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि ठग पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जनपद के अलावा अन्य जनपदों में भी उसने कई लोगों के साथ ठगी की है। पकड़े गए शातिर को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मैदेपुर का रहने वाला राजेश उर्फ राजवीर करीब दो वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी नीलम दुबे के मकान में पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहा था। वहां खुद को एक रईस आदमी बताते हुए टैंकर खरीद कर देने सहित अन्य लालच देकर लाखों रुपये के जेवर आदि लेकर फरार हो गया था। इसका मुकदमा भी कोतवाली में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अशोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता कर राजेश की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि ठग के खिलाफ आगरा और भरतपुर राजस्थान में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहां की पुलिस भी इसकी तलाश में थी, जिस वजह से वह छिपकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई जैकब फर्नाडीज और थानाध्यक्ष दन्नाहार विनोद कुमार ने टीम के साथ राजेश को नगला मुगरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी ली गई तो कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ ठगी के इस काम में परिवार के लोग भी साथ देते हैं। एसपी ने बताया कि आगरा और भरतपुर से मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि राजेश उर्फ राजवीर को वर्ष 2004 में फर्रुखाबाद पुलिस ने नकली नोट के मामले में जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। जमानतदारों को कोर्ट में जमानत की राशि चुकानी पड़ी थी। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, उसकी चल अचल संपत्ति की जानकारी कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed