फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vicious crook Mukesh Thakur was making a new gang

शातिर बदमाश मुकेश ठाकुर बना रहा था नया गैंग

Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vicious crook Mukesh Thakur was making a new gang
आगरा। धौलपुर के बदमाश मुकेश ठाकुर ने दिल्ली में अपना ठिकाना बना रखा था। अब वो नया गैंग बना रहा था। इसके लिए नए युवकों को अपने साथ मिला रहा था। ताजगंज में अपने साथी के पास आता था। उसने बड़ी वारदात की तैयारी कर रखी थी। मगर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह कहां और कब वारदात करने वाला था, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

धौलपुर के बसेड़ी स्थित गांव जारगा निवासी मुकेश ठाकुर और उसके साथी जितेंद्र कुमार को पुलिस ने रविवार रात को रोहता के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे थाने ले जाकर पूछताछ की थी। उसने अपने साथी के पास दो रायफल होने के बारे में बताया था। इस पर पुलिस उसे साथ लेकर रायफल बरामदगी के प्रयास में लगी थी। रास्ते में मुकेश ठाकुर ने दो सिपाहियों को घायल करके भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी। मुठभेड़ में वो ढेर हो गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शाम को परिजन शव को गांव जारगा ले गए। इस दौरान थाना सदर पुलिस भी साथ ही गांव गई। पुलिस को आशंका थी कि मुकेश ठाकुर की गांव में रजिश चल रही है। इस कारण किसी तरह का विवाद नहीं हो जाए। इसलिए पुलिस भी साथ रही। पुलिस ने जितेंद्र को जेल भेज दिया। उसका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं निकला। मगर, उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई थी। उसके खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार का इनाम था घोषित
पुलिस ने बताया कि मुकेश ठाकुर का नाम आगरा में परचून व्यापारी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला और केनरा बैंक लूटकांड में आया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस पर वो धौलपुर में नहीं रह रहा था। उसने अपना ठिकाना दिल्ली में बना रखा था। उसके ज्यादातर सदस्य जेल में हैं। अब वो आगरा आ रहा था। वह किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। इसके लिए अपने गैंग में नए लड़कों को शामिल कर रहा था। ताजगंज में अपने एक साथी के घर आता था।

एक साल में मुठभेड़ में 100 बदमाश पकड़े, पांच हुए ढेर
आगरा पुलिस ने एक साल के अंदर सौ से अधिक बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा। इनमें से पांच को ढेर किया गया, जबकि बाकी के पैर में गोली लगीं। इनमें हत्याकांड से लेकर लूटकांड तक के अपराधी शामिल हैं। पुलिस की ज्यादातर मुठभेड़ शहर के बाहरी इलाकों में हुईं। पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी लूट के दो आरोपी, डाक्टर उमाकांत गुप्ता अपहरण कांड का मास्टरमाइंड सहित दो और वांछित अपराधी मुकेश ठाकुर ढेर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed