फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vice Chancellor of Bikaner Agricultural University injured in road accident in agra

आगरा: ट्रक ने मारी कार को टक्कर, बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित दो घायल

Sun, 12 Jan 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor of Bikaner Agricultural University injured in road accident in agra
ट्रक की टक्कर से उल्टी दिशा में घूम गई कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एनएच-2 पर वाटर वर्क्स के पास शनिवार दोपहर को ट्रक की कार में टक्कर लगने से बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरपी सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


हालांकि उन्हें कुछ देर बाद ही छुट्टी मिल गई। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने ट्रक और कार को हटवाया। तब कहीं एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. आरपी सिंह कालिंदीपुरम कालोनी, मऊ रोड पर रहते हैं। शनिवार दोपहर ढाई बजे वह दिल्ली से घर आ रहे थे। इनोवा कार को चालक चला रहा था। एक्सप्रेसवे होते हुए वाटर वर्क्स पर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टी दिशा में घूम गई थी कार

इसके बाद फ्लाईओवर पर उतरते समय पीछे से आते ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार उल्टी दिशा में घूम गई। हादसे में डॉ. आरपी सिंह और उनके चालक को चोट लग गई। 

लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को सिकंदरा स्थित रेनबो हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें कुछ देर बाद ही छुट्टी मिल गई। हादसे से एनएच-2 पर जाम लग गया। 

पुलिस ने कार और ट्रक को हटवाया। तब कहीं एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। थाना हरीपर्वत की लंगड़े की चौकी के दरोगा प्रभु दयाल ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed