फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VHP official assaulted in hotel case filed

Agra News: विहिप पदाधिकारी के साथ होटल में मारपीट, दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 12 Sep 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 09:50 AM IST
सार

आगरा के एक होटल में विश्व हिंदू परिषद के गाैरक्षा दल के प्रांत प्रमुख के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो  आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 
 

विज्ञापन
VHP official assaulted in hotel case filed
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित होटल में विश्व हिंदू परिषद के गाैरक्षा दल के प्रांत प्रमुख और उनके गुरु के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को पकड़ लिया।
विज्ञापन


नारखी, फिरोजाबाद निवासी कालीचरण चतुर्वेदी मंगलवार को आगरा आए थे। वह गोरक्षा दल के प्रांत प्रमुख हैं। सिकंदरा स्थित होटल प्रेमानिल में रुके थे। होटल के एक कमरे में कुछ युवक रुके थे। रात करीब 3 बजे युवकों का रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी से विवाद हो गया। कालीचरण चतुर्वेदी के गुरु डाॅ. वेदांत भी आए थे। वह शोर सुनकर बाहर आ गए। 
विज्ञापन


युवक कर्मचारी से खाना मांग रहे थे। मगर वो इंतजाम नहीं होने की बात कह रहा था। युवक उनसे विवाद करने लगे। इसका डाॅ. वेदांत ने विरोध किया। युवक मारपीट करने लगे। उनकी पिटाई की। उनके सिर में चोट लग गई। बचाने आए कालीचरण चतुर्वेदी को भी पीटा। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी अनिकेत अग्रवाल और तुषार नामक युवक को पकड़ लिया। वहीं उनके साथी महाराष्ट्र के फैजान और साहिल भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed