फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vhp leaders gave tribute to deceased chandan in kasganj riots

कासगंज बवालः तिरंगा यात्रा रोकना देशभक्तों का अपमान: पाराशर

Mon, 29 Jan 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 29 Jan 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
vhp leaders gave tribute to deceased chandan in kasganj riots
चंदन को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक दंगे में मृतक चंदन के घर पहुंचकर विहिप नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। विहिप नेताओं ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन


बृजप्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि देश की आजादी के लिए तमाम देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया। गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा रोकना एवं उस पर हमला करना, बलिदानियों का अपमान है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा शासन में जिस तरह से अखलाक को 50 लाख रुपये की मदद, परिवार में सरकारी नौकरी, मकान दिए गए, उसी तरह से चंदन के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद नौकरी एवं मकान दिलाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। संगठन मंत्री मनोज ने कहा कि चंदन हत्याकांड की जानकारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन भाई तोगड़िया को दी गई है।  

चंदन को मिले शहीद का दर्जा, हत्यारों को फांसी

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद व श्री वैश्य माहौर सभा ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान मृतक चंदन को शहीद का दर्ज दिलाए जाने एवं हत्याओं को फांसी दिए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्र गुप्ता हिना ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर वंदेमात्रम, भारत माता की जय का उद्घोष करने पर व तिरंगा हाथ में लेकर चल रहे चंदन की हत्या कर दी गई। 

उन्होंने कहा कि हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए। चंदन को शहीद का दर्जा दिया जाए। उसके परिवारीजनों में से दो लोगों को सरकारी नौकरी दी जाए। 

श्री वैश्य महौर सभा के कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि चंदन के नाम से घटना स्थल पर चंदन चौक बनाया जाए और उसकी प्रतिमा स्थापित की जाए। दोनों ही संगठनों ने पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगे नहीं मांगी गई तो संगठन धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed