{"_id":"5ded3dd18ebc3e1bb4393e23","slug":"vhp-karsevak-samman-etah-kasganj-kasganj-news-agr4191333187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद ने किया कार सेवकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद ने किया कार सेवकों का सम्मान
विज्ञापन
शांती नगर स्थित कैंप कार्यालय में राम मंदिर गए कार सेवकों का सम्मान करते विहिप के पदाधिकारी- संवा
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संघ कार्यालय पर कार सेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में अयोध्या में कारसेवा करने वाले और जेल जाने वालों का सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का सपना साकार करने के लिए कारसेवकों ने गोलियों की परवाह नहीं की।
जेल जाने से पीछे नहीं हटे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कारसेवकों का सपना साकार होने जा रहा है। विशिष्ट अतिथि विशन पाल सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए तमाम लोगों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब मंदिर निर्माण में अधिक समय नहीं लगेगा।
अतिथियों ने कारसेवकों को माल्यार्पण करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र और प्रस्तावित राममंदिर का चित्र प्रदान किया। विहिप कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला मंत्री विनयराज पन्नू, गौरक्षा विभाग जिला अध्यक्ष वेदव्रत सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक विक्रम सिंह सिसौदिया, अंबरीश वशिष्ठ, रमेश साहू, अनिल पुंडीर, योगेश गुरहार, पंकज प्रधान, योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये कार सेवक हुए सम्मानित
मुन्ना लाल शर्मा, ज्ञान प्रकाश माहेश्वरी, रमेश साहू, मुकेश माहेश्वरी, कौशल किशोर साहू, अरविंद माहेश्वरी, ज्ञान शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, सोरन सिंह पुंढीर, सर्वोत्तम शर्मा, अविनाश माहेश्वरी।
राम मंदिर निर्माण का अधिकार कार सेवकों की देन
एटा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिले के दो दर्जन से अधिक कार सेवकों को तिलक कर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें कार सेवा का प्रमाणपत्र भी दिया गया। प्रांत सह समरसता प्रमुख रामौतार मिश्र ने कहा कि देश के करोड़ों करोड़ हिंदुओं को इन्हीं कार सेवकों की बदौलत मंदिर का अधिकार मिला है। विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में अनगिनत लोगों का परोक्ष अपरोक्ष योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। विशनपाल सिंह चौहान, देवेंद्र लोधी, प्रशांत चौहान आदि ने विचार रखे। संचालन नगर अध्यक्ष राजकुमार भरत ने किया।
एटा में इनका हुआ सम्मान
पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, आनंद किशोर वार्ष्णेय, उदयवीर सिंह वर्मा पूर्व महासचिव कलक्ट्रेट बार, ज्ञान सिंह, जोगराज सिंह, नेम सिंह, फतेह सिंह, भूदेव सिंह, शिव सिंह, कोमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, आनंद, दाऊदयाल आदि शामिल हैं।