फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vhp bajrang dal will held mahapanchayat for ram barat in anwalkhera agra

आगरा: आंवलखेड़ा में राम बरात के लिए विहिप ने किया बड़ा एलान, खुफिया पुलिस ने डाला गांव में डेरा

Thu, 03 Oct 2019 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
vhp bajrang dal will held mahapanchayat for ram barat in anwalkhera agra
आंवलखेड़ा में बैठक करते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्मस्थली एवं गायत्री शक्तिपीठ आंवलखेड़ा में 11 अक्तूबर को प्रस्तावित राम बरात निकालने की अनुमति न मिलने पर आयोजन समिति ने नया फार्मूला दिया है। समिति का कहना है कि अगर प्रशासन अनुमति देने के लिए तैयार हो तो बरात के लिए तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन


प्रशासन और समिति के बीच लगातार बातचीत हो रही है। प्रशासन का रुख सकारात्मक है। डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि बातचीत के जरिए इस मुद्दे का हल निकाले जाने का प्रयास चल रहा है। वहीं विहिप ने एलान किया है कि अगर 48 घंटे में राम बरात निकालने के लिए अनुमति नहीं मिली तो महापंचायत का आयोजन होगा।  
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर बुधवार को पंचायत घर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें हर हाल में राम बरात के आयोजन का निर्णय लिया। एलान किया गया कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो भी 11 अक्तूबर को राम बरात निकाली जाएगी। इसके लिए झांकियां आगरा और अन्य जगहों से मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान को विश्व हिंदू परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर 48 घंटे में जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी तो महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बजरंग दल प्रांत संयोजक राकेश त्यागी, सुनील पाराशर, राकेश त्यागी, दिग्विजय मौजूद रहे।

सीएम पोर्टल पर मांगी अनुमति

पूर्व प्रधान आंवलखेड़ा प्रेम नारायन वर्मा ने बताया कि राम बरात आयोजन की अनुमति के लिए जो भी प्रयास हो सकते हैं, किए जा रहे हैं। एक प्रतिनिधिमंडल सांसद एसपी सिंह बघेल से मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ भी जाएगा। राम बरात आयोजन समिति के अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह चौहान ने बताया कि अनुमति के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मांग की गई है। 

खुफिया पुलिस का गांव में डेरा

खुफिया पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। बरात के आयोजन में लगे लोगों की सूची बनाई जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने राम बरात आयोजन समिति के इस वर्ष के 41 लोगों को दस दस लाख रुपये के मुचलकों में पाबंद किया है। पिछले वर्ष की आयोजन समिति के 17 लोग भी पाबंद किए गए हैं। इनके खिलाफ केस पहले से दर्ज है।

अनुमति के लिए प्रशासन से सहमति बन रही है: विधायक

क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आंवलखेड़ा में राम बरात आयोजन की प्रशासन से अनुमति मिलने की पूरी संभावना है। इसके लिए जिलाधिकारी से वार्ता हो चुकी। अनुमति देने के लिए सहमति भी बन चुकी है। अनुमति के लिए प्रशासन तारीख में फेरबदल करना चाहता है। इसके लिए आयोजन समिति भी तैयार है।

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि आंवलखेड़ा के लोगों के साथ बातचीत चल रही है। प्रयास किया जा रहा है कि इस मुद्दे का कोई हल निकल जाएगा। उधर, गायत्री शक्तिपीठ आंवलखेड़ा के व्यवस्थापक घनश्याम देवांगन ने बताया कि अच्छे कार्य हर जगह होते रहने चाहिए। अनुमति न देने के पीछे प्रशासन का कोई मापदंड होगा। इसमें हम क्या कर सकते हैं। 

पिछले वर्ष बड़े स्तर पर प्रारंभ की गई आंवलखेड़ा की राम बरात में 12  झांकियां थी। साथ ही पांच बैंड के साथ इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। श्रद्धालुओं में आंवलखेड़ा के अलावा आसपास के कई गांवों के लोगों ने सहभागिता की थी। प्रशासन ने आयोजन समिति के 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट लगाई थी। कारण बताया गया बगैर अनुमति आयोजन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed