{"_id":"5a68c3554f1c1bb2208b51e6","slug":"vhp-also-protested-padmavat-release-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" विहिप भी कूदा पद्मावत के विरोध में, कार्यकर्ताओं ने कहा कर लेंगे आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप भी कूदा पद्मावत के विरोध में, कार्यकर्ताओं ने कहा कर लेंगे आत्मदाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में फिल्म पद्मावत के विरोध में अब विश्व हिंदू परिषद भी आ गई है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई।
जिसमें एलान किया गया कि फिल्म रिलीज हुई तो विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जबरदस्त विरोध करेंगे और आत्मदाह तक कर सकते हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने भी फिल्म का विरोध किया है।
इस फिल्म में इतिहास के साथ खिलवाड़ किया है, उसको हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कदम बताया है। सुनील पाराशर ने कहा कि अगर आगरा, अलीगढ़, मथुरा सहित संपूर्ण प्रांत में इस विवादित फिल्म का प्रसारण तुरंत रोका जाए।

विहिप कार्यकर्ता फिल्म का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म का प्रसारण किया जाता है, तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि हिंदुओं के स्वाभिमान को अमर करने वाली मां पद्मावती के जौहर का सम्मान करते हुए सभी हिंदू भाई, बहनों को इस फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए।
फिल्म का विरोध व लोगों को जागरूक करने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित की हैं। जिसमें गोविंद पाराशर, बंटी ठाकुर, दिग्विजय दौनेरिया, दिग्विजय नाथ तिवारी, अनुपम पंडित, राजेश शर्मा, अनूप वर्मा आदि कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विहिप महानगर मंत्री राजीव शर्मा ने कहा कि जलीकट्टू के निर्णय को कोर्ट के निणर्य के बाद ने सरकार ने बदल दिया था। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस ले और कोर्ट के निर्णय को बदले। महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि कल गुरुवार को सभी हिंदू भाई फिल्म का विरोध करें।

राजपूताना यूथ बिग्रेड भी उतरेगी सड़क पर
padmavati
फिल्म पद्मावत के विरोध में राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड के सदस्यों ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का प्रसारण 25 और 26 जनवरी को नहीं होने दिया जाए।
उसके बाद आगे जो रणनीति बनेगी उसके आधार पर कार्य किया जाएगा। यदि फिल्म प्रदर्शित होती है को क्षत्रिय युवा इसका विरोध करेंगे। जितेंद्र सिकरवार ने बताया कि कई सिनेमा हाल संचालकों ने फिल्म का प्रसारण न करने का भरोसा दिलाया है।
लेकिन कुछ ऐसे माल और सिनेमा हाल संचालक हैं जो अभी तक मान नहीं रहें हैं। यदि उन्होंने आज फिल्म का प्रसारण का किया तो युवा हाल को घेर लेंगे। न तो किसी को अंदर जाने देंगे और न किसी को अंदर से बाहर आने देंगे।

क्षत्रिय समाज निकालेगा मार्च
हालांकि एडीएम सिटी केपी सिंह और एसपी सिटी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उग्र प्रदर्शन हुआ और कोई तोड़फोड़ हुई तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एडीएम सिटी ने बताया कि सिनेमा घरों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
जिला क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को क्षत्रिय समाज जिलाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगा। सुबह करीब 10.30 बजे सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने जनता से अपील की इस मार्च में केवल क्षत्रिय नहीं बल्कि हर समाज का व्यक्ति भाग ले। उन्होंने कहा कि फिल्म वाले आज क्षत्रिय समाज का अपमान कर रहे हैं कल किसी और समाज पर हमला बोलेंगे। लिहाजा इसका पुरजोर विरोध होना चाहिए।