Veterinary University: बीएससी बायो टेक्नोलॉजी के स्थान पर बीटेक कराएगी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी
कॉलेज ऑफ बायोटेक के डीन डॉ. दयाशंकर ने बताया कि बीटेक के साथ अगले शैक्षिक सत्र से एक बार फिर कॉलेज पीजी डिग्री प्रोग्राम की भी शुरुआत करेगा। इसमें एमएससी और एमटेक दोनों कोर्सेज शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की वेटरनेरी यूनिवर्सिटी अब कॉलेज ऑफ बायोटेक के तहत संचालित स्नानक डिग्री प्रोग्राम बीएससी बायो टेक्नोलॉजी और बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी कोर्स को अगले शैक्षिक सत्र से चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम बीटेक में बदलने जा रही है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी आगामी शैक्षिक सत्र से ही कॉलेज ऑफ बायोटेक में एमटेक और एमएससी पीजी डिग्री की भी शुरुआत करेगी।
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान परिसर में कॉलेज ऑफ बायोटेक के अंतर्गत वर्तमान में तीन वर्षीय यूजी डिग्री प्रोग्राम बीएससी बायो टेक्नोलॉजी और बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी कोर्सेज संचालित हैं। इन दोनों कार्सेज के स्थान पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और आईसीएआर ने चार वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम प्रभावी करने के दिशानिर्देश दिए हैं।
इनके अनुपालन में वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा ने आगामी शैक्षिक सत्र से तीन वर्षीय बीएससी बायो टेक्नोलॉजी और बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी कोर्स के स्थान पर चार वर्षीय बीटेक बायो टेक्नोलॉजी की शुरू करने का फैसला किया है।
अगले सत्र से होगी शुरुआत
कॉलेज ऑफ बायोटेक के डीन डॉ. दयाशंकर ने बताया कि बीटेक के साथ अगले शैक्षिक सत्र से एक बार फिर कॉलेज पीजी डिग्री प्रोग्राम की भी शुरुआत करेगा। इसमें एमएससी और एमटेक दोनों कोर्सेज शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र के लिए बीएससी बायो टेक्नोलॉजी और बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी में एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसेर एके श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय की कार्य परिषद कॉलेज ऑफ बायोटेक में बीएससी के स्थान पर बीटेक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम एमटेक शुरू का फैसला किया है। यह दोनों ही परिवर्तन आगामी शैक्षिक सत्र में होंगे। वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिए एडमिशन हो चुके हैं।