{"_id":"5df38bc18ebc3e87cb39bd23","slug":"veterinary-doctor-found-dead-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: खेत में पड़ा मिला पशु चिकित्सक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: खेत में पड़ा मिला पशु चिकित्सक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 13 Dec 2019 06:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में एक चिकित्सक का शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
थाना निधौलीकलां के गांव दूल्हा निवासी पशु चिकित्सक सतेंद्र कुमार पाल (25) पुत्र रामकिशोर का शव बृहस्पतिवार की शाम जौहरपुर गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पशु चिकित्सक की हत्या करने का शक गांव गुलाबपुर, थाना पिलुआ निवासी व्यक्ति पर जताया।
मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पशु चिकित्सक के कपड़े फटे हुए थे और शव मिट्टी में सना हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।

परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को एक युवक आया था। उसने बीमार पशु का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के बारे में पूछा, लेकिन उस वक्त पशु चिकित्सक घर पर नहीं थे। युवक ने चिकित्सक की पत्नी मीरा से उनका मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद पशु चिकित्सक को फोन कर बीमार पशु के उपचार की कहकर बुला लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि परिजनों ने बृहस्पतिवार को कीटनाशक खाने की खबर दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर परिजन कोई तहरीर देंगे तो उसे मुकदमा लिख लिया जाएगा। प्रथमदृष्टया हत्या का मामला नजर नहीं आ रहा है।