{"_id":"6a8b6363df546f080508c850","slug":"veterans-championship-vinay-fetches-highest-bid-of-35000-agra-news-c-365-1-sagr1044-109478-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरन्स चैंपियनशिप : विनय पर लगी सबसे महंगी 35 हजार की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरन्स चैंपियनशिप : विनय पर लगी सबसे महंगी 35 हजार की बोली
Mon, 24 Aug 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप
आगरा। वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-1 के लिए रविवार को शास्त्रीपुरम के एक होटल में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें 52 खिलाड़ियों को चुना जाना है। सबसे महंगी 35 हजार की बोली विनय ठाकुर पर लगी।
क्रिकेट में 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए वेटरन्स चैंपियनशिप सीजन-1 का आगाज 6 से 27 सितंबर तक चाहर क्रिकेट अकादमी में होना है। आयोजन से जुड़े सदस्य आशु यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सबसे महंगी बोली विनय ठाकुर पर लगी। उन्हें 35 हजार की बोली लगाकर यारों के यार टीम के कप्तान जेपी दुबे ने अपनी टीम में शामिल किया।
वहीं मनोज यादव को 25 हजार की बोली लगाकर स्ट्रेट ड्राइव के कप्तान राज मित्तल ने चुना। नीलामी में कप्तानों को वर्चुअल धनराशि उपलब्ध कराई गई, जिसके आधार पर उन्होंने अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया। प्रतियोगिता में चार टीमें तनाशा वॉरियर्स, यारों के यार, स्ट्रेट ड्राइव और मंगलम राइडर ब्लू- भाग लेंगी। टीमों की कमान क्रमशः अंशु मित्तल, जेपी दुबे, राज मित्तल और एमपी सिंह संभालेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में आगरा के चिकित्सक, प्रोफेसर, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी भी मैदान पर अपना अनुभव दिखाएंगे। नीलामी के दौरान सिद्धार्थ गुप्ता, विकास सिंह, देवेश यादव और निखिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।