फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vet beaten up for demanding money back

Agra News: रुपये वापस मांगने पर पशु चिकित्सक ने कर दी पिटाई

Fri, 23 Feb 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Feb 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Vet beaten up for demanding money back
रुपये वापस मांगने पर पशु चिकित्सक ने कर दी पिटाई
विज्ञापन

-गाय के इलाज के लिए थे 10 हजार, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट नगर में एक गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सक 10 हजार रुपये ले गया। इसके बाद इलाज भी नहीं किया। जब रुपये वापस मांगे तो महिला से अभद्रता की। विरोध करने पर पति को गालियां देते हुए पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उनकी गाय बीमार चल रही है। गांव उद्दैतपुर निवासी पशु चिकित्सक निर्भय कुमार से उसका इलाज करा रहे थे। 19 फरवरी को उनकी बिना जानकारी के पशु चिकित्सक पत्नी से 10 हजार रुपये ले आया। शाम को जब पत्नी ने कहा कि गाय का इलाज करो तो वह अभद्रता करने लगा। जानकारी होने के बाद जब उसने फोन किया तो काट दिया। जब सचिन ने कहा कि अगर इलाज नहीं करना तो उसने 10 हजार रुपये वापस लौटा दो। इसी बात पर आरोपी गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी देने लगा। 21 फरवरी को पशु चिकित्सक अपने दो साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसको पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed