{"_id":"63e47c0bf1361b8aa0036bd3","slug":"vertical-garden-collapses-in-agra-even-before-arrival-of-g20-countries-guests-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 समिटः भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा वर्टिकल गार्डन, मेहमानों के आने से पहले ही हो गया धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-20 समिटः भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा वर्टिकल गार्डन, मेहमानों के आने से पहले ही हो गया धराशायी
Thu, 09 Feb 2023 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:22 AM IST
सार
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित नाले पर लगाया गया वर्टिकल गार्डन गिर गया। जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए यह बनाया गया था। मेहमानों के आने से पहले ही यह गिर गया।
विज्ञापन
गिर गया वर्टिकल गार्डन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए बनाया गया वर्टिकल गार्डन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अभी जी-20 समिट के मेहमान आए भी नहीं और यहां बनाया गया वर्टिकल गार्डन धराशायी हो गया।
विज्ञापन
पूरे नगर को सजाया जा रहा है
जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए आगरा में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूरे नगर को सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में जगह-जगह वर्टिकल गार्डन बनाए गए थे। गुरुवार की सुबह ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित नाले पर लगाया गया वर्टिकल गार्डन गिर गया।
विज्ञापन
वर्टिकल गार्डन हो गया धराशायी
अभी जी-20 समिट हुई भी नहीं। यहां मेहमान पहुंचे भी नहीं। इससे पहले ही मेहमानों के स्वागत के लिए बनाया गया वर्टिकल गार्डन धराशायी हो गया। इससे व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुलते साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन