फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Verdict in Chandan murder case in NIA court today

Agra News: चंदन हत्याकांड में एनआईए कोर्ट में फैसला आज

Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Verdict in Chandan murder case in NIA court today
कासगंज। 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे शहर में दंगा हो गया था। इस मामले में एनआईए कोर्ट में आज फैसला सुनाएगी। करीब आठ साल पुराने इस मामले में चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने थाना कासगंज में आरोपी सलीम सहित 20 नामजद एवं अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई थी। यह मामला अब लखनऊ के एनआईए कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में आज फैसला सुनाया जाएगा। इसे लेकर पुलिस भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरत रही है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि चंदन हत्याकांड में निर्णय आने को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed