फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles will not run on Delhi Highway for two days diversion before the third Monday of Sawan

UP: दिल्ली हाईवे पर दो दिन नहीं चलेंगे वाहन...सावन के तीसरे सोमवार से पहले डायवर्जन, देखें रूट प्लान

Sat, 26 Jul 2025 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 07:49 AM IST
सार

कैलाश मंदिर मेले में भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए डायवर्जन लागू किया गया है। 27 की शाम 4 बजे से 29 जुलाई को मेला समाप्त होने तक यातायात बदला रहेगा।

विज्ञापन
Vehicles will not run on Delhi Highway for two days diversion before the third Monday of Sawan
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था में 27 जुलाई की शाम 4 बजे से 29 जुलाई को मेला समाप्ति तक बदलाव रहेगा। 27 और 28 जुलाई को नो एंट्री नहीं खुलेगी। रात में भी यह जारी रहेगी। हाईवे पर वाहन नहीं चलेंगे। उन्हें बदले हुए मार्ग से निकाला जाएगा। घर से निकलने से पहले अच्छी तरह डायवर्जन को समझ लें वरना नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


बाहरी जनपदों का डायवर्जन
- दिल्ली से आगरा आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी से टाउनशिप चौराहा से डायवर्ट, गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- हाथरस से आने वाले वाहनों को सिकंदराराऊ या सादाबाद से मथुरा की ओर भेजा जाएगा।


 

इन रास्तों से ही जाएं
- फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ वाहन (ट्रक, ट्रेलर और कैंटर) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।

- मथुरा से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर, इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर की तरफ कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, रोहता नहर होकर जाएंगे।

- हाथरस से आने वाले सभी वाहन फिरोजाबाद के लिए खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर, एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जलेसर (एटा) से आगरा की ओर वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदाैली होकर जाएंगे।

- ग्वालियर से हाथरस की तरफ रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर होकर जाएंगे।

- ग्वालियर से जलेसर (एटा) वाहन रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
- जयपुर से हाथरस की तरफ महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।

- जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, इनर रिंग रोड से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
- जयपुर से जलेसर (एटा) इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।

- जयपुर से ग्वालियर और मथुरा महुअर कट, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा भारी वाहन तोरा चौकी, रोहता नहर, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।

- शमसाबाद से ग्वालियर भारी वाहन दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, ग्राम बाद से सैंया होकर जाएंगे।
- शमसाबाद से जयपुर-मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, दक्षिणी बाईपास से जाएंगे।

- रोहता नहर चौराहा, एनएच-19, कुबेरपुर कट, एत्माद्दौला, खन्दौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
सिकंदरा चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

- सिकंदरा मंडी से किसी भी वाहन को सिकंदरा चाैराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन सर्विस रोड से मंडी अंडरपास होकर शास्त्रीपुरम पुल से निकलेंगे।
- एनएच-19 से कैलाश मोड़ की तरफ कैलाश मंदिर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- कारगिल और गुरुद्वारा की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
- सोमवार को तड़के 4 बजे से जलाभिषेक, पूजा-अर्चना तक चार पहिया और बड़े वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबंधित रहेगा।

- रावली, राजेश्वर और बल्केश्वर मंदिर के आसपास वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed