फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles will not run from Rajpur Chungi to Kahrai Mor

सोमवार को रहेगा यातायात परिवर्तन

Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not run from Rajpur Chungi to Kahrai Mor
आगरा। श्रावण मास के पहले सोमवार को शमसाबाद मार्ग स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगेगा। इससे यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था रविवार शाम चार बजे से सोमवार को मेला समाप्त होने तक जारी रहेगी। राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इस मार्ग पर दोपहिया वाहन भी नहीं चलेंगे। अमर होटल से भारी वाहनों की नो एंट्री भी नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन

-अमर होटल तिराहे से राजेश्वर मंदिर की तरफ बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
-अमर होटल तिराहे से बड़े वाहनों को राजपुर चुंगी गोल मार्केट तक आने दिया जाएगा।
-आगरा से शमसाबाद जाने वाले वाहनों को तोरा पुलिस चौकी से एकता पुलिस चौकी होते हुए गुजारा जाएगा।
-शमसाबाद की तरफ से आने वाले वाहन एकता चौकी से तोरा चौकी होते हुए आएंगे।
- एकता चौकी से रोहता नहर होते हुए वाहन ग्वालियर हाईवे पर भी आ सकेंगे।
-रविवार की रात खुलने वाली नो एंट्री अमर होटल से एकता चौकी के बीच नहीं खोली जाएगी।
यातायात पुलिस के मुताबिक, साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला की तरफ से कोई भी बड़ा वाहन रावली मंदिर की तरफ नहीं आएगा। टूरिस्ट और रोडवेज बसों को क्लब चौराहा व साईं की तकिया से डायवर्ट किया जाएगा। चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी, हाथी घाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed