{"_id":"67c88b7bbdbad7ae360fb8d0","slug":"vehicles-stopped-in-no-vehicle-zone-encroachment-removed-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-133180-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नो व्हीकल जोन में रोके वाहन, हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नो व्हीकल जोन में रोके वाहन, हटवाया अतिक्रमण
Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
नो व्हीकल जोन में वाहनों को रोकने के लिए शहर के क्रिश्चियन तिराहा से बड़ा बाजार चौराहा जाने वाल
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन तिराहे से बड़ा चौराहे तक लागू की गई नो व्हीकल जोन की व्यवस्था का बुधवार को पुलिस ने कड़ाई से पालन कराया। दोपहर बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली और यातायात पुलिस सड़कों पर उतरी।
क्रिश्चियन तिराहे से लेकर तांगा स्टैंड होते हुए बड़े चौराहे तक और तांगा स्टैंड से लेकर घंटाघर तक के इलाके में वाहनों की एंट्री बंद करा दी। ई-रिक्शा और ऑटो को रोका गया, कार तथा अन्य वाहनों को भी अंदर नहीं जाने दिया। सिर्फ मरीज ले जाने वाले वाहनों को ही जाने दिया। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों का सामान लेकर आ रहे वाहनों को प्रवेश दिया गया। दोपहिया वाहनों को भी प्रवेश दिया गया। अन्य वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। क्रिश्चियन तिराहा से लेकर तांगा स्टैंड तक सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों को नाले से बाहर पटरियों पर सामान न रखने की हिदायत दी गई।
करहल। थाना पुलिस ने बुधवार को वाहनों की चेकिंग की। संदिग्ध चार पहिया वाहनों की डिग्गी खुलवाकर देखी गई। साथ ही वाहनों के कागज भी चेक किए। इंस्पेक्टर ललित कुमार भाटी ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक आने के चलते पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए यह चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाएगी। संवाद