फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles running on domestic gas, refilling happening openly

Agra News: घरेलू गैस से चल रहे वाहन, खुलेआम हो रही रिफलिंग

Thu, 05 Dec 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Vehicles running on domestic gas, refilling happening openly
अमांपुर। कस्बा में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करके गाड़ियों में खुलेआम गैस भरी जा रही है। बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर भी रिफलिंग का कार्य किया जा रहा। प्रशासन पहले के हादसों से सबक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

अमांपुर में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफलिंग का अवैध धंधा जोरों पर है। कुछ लोग खुलेआम बाजार में गैस रिफलिंग की दुकान खोल कर बैठे हैं। तो कुछ लोग अपने घरों से ही कारों में एलपीजी गैस भर रहे हैं। ये लोग पांच किलो क्षमता वाले छोटे सिलेंडरों में भी रिफलिंग कर रहे हैं। काफी समय से यह अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है।
विज्ञापन

इस अवैध कारोबार पर जिला पूर्ति विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। घनी आबादी वाले मोहल्लों एवं बीच बाजार में हजारों लोगों की जान को जोखिम में डालकर खुले आम चल रहा है। छोटे सिलिंडर के साथ कारों में लगे एलपीजी सिलिंडरों को इनसे रिफिल किया जा रहा है जो कि कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जिले में हो चुकी हैं घटनाएं
अवैध रिफलिंग से पूर्व में जिले में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कुछ समय पूर्व सोरोंजी में ऑटो में गैस रिफलिंग करते समय दुकान में आग लग गई थी। वहीं कस्बा सहावर सहित अन्य क्षेत्र में गैस रिफलिंग करते हुए आग लग चुकी है। इस हादसे में कुछ लोग झुलस गए थे। आसपास के मकान और दुकानों में दरारें पड़ गई थी।
अमांपुर में गैस रिफलिंग की शिकायतें मिल रही है। शीघ्र ही छापामार कार्रवाई कर गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - रचना सिंह, पूर्ति निरीक्षक

अमांपुर में गैस रिफलिंग की शिकायतें मिल रही है। शीघ्र ही छापामार कार्रवाई कर गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - रचना सिंह, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed