फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles queue up on MG Road in Agra

एक घंटे तक रेंगते रहे वाहन: एमजी रोड पर लगी वाहनों की कतार, स्कूलों की छुट्टी के बाद हुआ बुरा हाल

Mon, 21 Sep 2026 08:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 21 Sep 2026 08:39 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट से रेलवे पुल होते हुए साईं का तकिया की तरफ जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा है। ज्यादा दिक्कत दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच रही। पुल पर मंटोला की तरफ से वाहन गलत दिशा से कलेक्ट्रेट की तरफ आने से समस्या बढ़ी। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
Vehicles queue up on MG Road in Agra
आगरा में ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड के रावली पर सोमवार को वाहनों का दबाव अधिक होने से एक घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात सामान्य कराने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। यही हाल सुल्तानगंज पुलिया का भी रहा। सर्विस रोड पर वाहन फंसे रहे। स्कूलों की छुटटी के बाद वाहनों में विद्यार्थियों का भी हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। कई चौराहे पर पिलर बन चुके हैं, कुछ जगह बनाए जा रहे हैं। रावली पर निर्माण कार्य की वजह से बैरिकेडिंग की गई है। इससे कलेक्ट्रेट से रेलवे पुल होते हुए साईं का तकिया की तरफ जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा है। ज्यादा दिक्कत दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच रही। पुल पर मंटोला की तरफ से वाहन गलत दिशा से कलेक्ट्रेट की तरफ आने से समस्या बढ़ी। स्कूलों की छुट्टी के समय हालात और खराब हुए। स्कूली ऑटो, वैन और बस निकलने से अन्य रास्तों पर भी लोगों को जाम में जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


इसी तरह भगवान टाकीज से सुल्तानगंज पुलिया की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर मेट्रो ने बैरिकेडिंग कर रखी है। दोपहर में मुगल रोड और गांधी नगर से वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगने लगा। यहां पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी कम थी। इस कारण वाहन नहीं निकल पा रहे थे। स्कूली वाहनों के निकलने के बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से यातायात में समस्या है। पुलिसकर्मी और मार्शल यातायात व्यवस्था संभालने में लगाए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed