{"_id":"69601b209b7035cb0003f09e","slug":"vehicles-passing-under-the-under-construction-chambal-bridge-fear-of-accident-agra-news-c-25-1-agr1008-960751-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निर्माणाधीन चंबल पुल के नीचे से गुजर रहे वाहन, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निर्माणाधीन चंबल पुल के नीचे से गुजर रहे वाहन, हादसे की आशंका
Fri, 09 Jan 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन चंबल पुल के नीचे से गुजर रहे वाहन, हादसे की आशंका
पिनाहट। उत्तर प्रदेश–मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित चंबल घाट पर पक्के पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेतु निर्माण निगम से कराए जा रहे इस पुल में कुल 20 पिलरों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन चंबल पुल के नीचे से वाहनों और राहगीरों का आवागमन जारी है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वर्तमान में कस्बा घाट क्षेत्र में 19वें पिलर पर कार्य प्रगति पर है। इसके बावजूद लोगों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण कार्य के दौरान भी वाहनों और राहगीरों का आवागमन पुल के ठीक नीचे से जारी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से निर्माण स्थल के आसपास आवागमन पर रोक लगाने अथवा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है।