फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles entered randomly, jam lasting for hours

Agra News: बेतरतीबी से घुसे वाहन, घंटों लगा रहा जाम

Sun, 03 Nov 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vehicles entered randomly, jam lasting for hours
कुसमरा में जाम में फंसे वाहन।
कुसमरा/बेवर। भाई दूज पर कुसमरा और बेवर में मुख्य चौराहों पर वाहनों से लगे जाम ने भाई बहनों की राह मुश्किल कर दी। वाहनों की अधिकता ने प्रशासन और पुलिस की पूरी व्यवस्था ही चौपट कर दी। कुसमरा में लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। भाई बहन जाम से जूझते हुए घर पहुंचे। सबसे ज्यादा परेशानी कुसमरा और बेवर इलाके में हुई।
विज्ञापन


कुसमरा में इटावा रोड, फर्रूखाबाद रोड, सौंरिख रोड व मैनपुरी रोड पर वाहनों के पहिए घंटों थमे रहे। चौकी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। रविवार की सुबह चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही ने यादव नगर चौराहे पर लगने वाले हथठेलों व मिठाई की दुकानों को सड़क से दूर लगाने को दुकानदारों से कहा ताकि चौराहे पर जाम न लग सके। दोपहर होते ही यादव नगर चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने में लगी रही लेकिन जल्दी निकलने की होड़ में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों ने जाम लगवा दिया। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को एक तरफ से निकलवाना शुरू किया। इसके बाद भी जाम चौराहे पर सड़क से दो किलोमीटर दूर तक लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जाम लगभग तीन घंटे लगा रहा।
विज्ञापन


बेवर में बस स्टैंड चौराहे पर वाहनों के इंतजार में महिलाओं की भीड़ लगी रही। ग्वालियर बरेली-हाईवे पर वाहनों को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रही। बस स्टैंड पर रोडवेज के इंतजाम भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुए। हर कोई भाई दूज पर जल्दी पहुंचने के चक्कर में रहा। इसके चलते जाम लग गया। दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन बस स्टैंड चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए प्रयासरत रहा लेकिन भीड़ के सामने बेबस दिखा। ई-रिक्शा और टेंपो चालकों के कारण लगे जाम ने रफ्तार थामने का काम किया। बस स्टैंड चौराहे पर अतिक्रमण के चलते भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेवर में बस स्टैंड चौराहे पर चारों तरफ वाहनों का आवागमन होता है। इसके चलते बस स्टैंड चौराहे पर त्योहार पर भीड़ जमा होती है। रविवार को बेवर में चौराहे से लेकर बाजार तक चारों ओर जाम के हालात रहे। पुलिस के जवान पूरे दिन जाम से वाहनों को निकालने के लिए मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed