{"_id":"6a90a18c4bbbe81424037f9e","slug":"vehicles-crawled-along-the-agra-hathras-highway-ahead-of-the-festival-agra-news-c-421-1-sagr1002-15842-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: त्योहार से पहले आगरा-हाथरस हाईवे पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: त्योहार से पहले आगरा-हाथरस हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
खंदौली। त्योहार से एक दिन पहले ही आगरा-हाथरस हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह से रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को त्योहार से एक दिन पहले सुबह से ही आगरा-हाथरस हाईवे पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम की स्थिति बन गई। खंदौली क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी। यातायात व्यवस्था पर दबाव इतना बढ़ा कि सुबह शुरू हुआ जाम रात तक पूरी तरह खत्म नहीं हो सका।
व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हुए। वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात को व्यवस्थित करने के इंतजाम किए जाते तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती। त्योहार से पहले बने इस जाम ने पुलिस-प्रशासन के सामने अगले दिनों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की चुनौती खड़ी कर दी है।