फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vehicles are not allowed in Vrindavan on Sharad Purnima in Mathura

शरद पूर्णिमा: वृंदावन आ रहे हैं तो वाहन प्रवेश की नहीं मिलेगी अनुमति, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बुधवार सुबह से देर रात तक नगर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। स्थानीय लोग आईडी दिखाकर वाहन निकाल सकेंगे। 

विज्ञापन
vehicles are not allowed in Vrindavan on Sharad Purnima in Mathura
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शरद पूर्णिमा पर प्रशासन द्वारा वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 20 अक्तूबर की सुबह से लेकर देर रात तक वृंदावन में बड़े और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। जहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहां पर ई-रिक्शा की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के मुताबिक छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा, मथुरा-वृदावन मार्ग पर सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन दरुख पार्किंग से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


पानीघाट तिराहे से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, चामुंडा कट से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कैलाश नगर मोड़ से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन अंदर नहीं आएंगे, सुनरख रोड की ओर से वृंदावन में आने वाले चार पहिया वाहन छह शिखर तिराहे से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे व अन्य जगह से आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन दारुक पार्किंग, टीफसी मैदान पर पार्क होंगे। इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पर व मंडी समिति पर पार्किंग होंगी। वहीं, मथुरा की ओर से आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग व चौहान पार्किंग में खड़े होंगे। 

इधर, एनएच-2 व छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने, मल्टीलेवल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, रॉयल भारती होटल मोड़ पर पार्क व माता वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में पार्किंग किए जाएंगे। 

सुनरख रोड की ओर से आने वाले वाहन प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख रोड पर छ. शिखर तिराहे के दोनों तरफ खाली स्थान पर पार्किंग व हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने खड़े होंगे। ई-रिक्शा के लिए अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव व जादौन पार्किंग में खड़े होंगे। 

वाहनों का डायवर्जन
यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए एनएच-2 को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे कट से उतरकर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए जाएंगे।

एनएच-2 छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाएंगे। 

सीओ सदर राम मोहन शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर वृंदावन में कोई भी भारी/कॉमर्सियल वाहन प्रवेश नहीं करेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा का संचालन होगा। 

स्थानीय निवासी अपनी वृंदावन की लोकल आईडी की दिखा कर अपने वाहन निकाल सकते हैं। आपात कालीन वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। वृंदावन में ई रिक्शा तथा छोटे ऑटो (थ्री सीटर) का संचालन होगा, बड़े ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed