फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicle Thief Gang Member Arrests By Agra Police

आगरा: पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गैंग का सदस्य, चोरी के तरीके जानकर हैरान रह गए सभी, चुराते थे सस्ती कारें

Thu, 02 Dec 2021 01:01 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

आरोपी फर्जी कागजात तैयार करके कारों को बेच देते थे। कार का लॉक पेंचकस नुमा चाबी से तोड़ देते थे। इसके बाद नंबर प्लेट, चेसिस नंबर हटा देते थे।

विज्ञापन
Vehicle Thief Gang Member Arrests By Agra Police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस ने ईको कार चोरी करने वाले फिरोजाबाद के गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह कार चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल देते थे। चेसिस नंबर मिटाकर नया नंबर डाल देते थे। फर्जी कागजात भी तैयार करते थे। इसके बाद बेच देते थे। आरोपी के दो साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

दर्ज कराया था मुकदमा
नगला पदी निवासी सौरभ दिवाकर ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी ईको कार 27 नवंबर को घर के बाहर खड़ी थी। तभी उसे चोरी कर लिया गया। दूसरे दिन घटना का पता चला। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी थी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि वाहन चोरों का गैंग मथुरा से फिरोजाबाद ईको कार लेकर जा रहा है। इस पर लॉयर्स कॉलोनी कट पर चेकिंग की गई। इसके बाद एक कार को रोक लिया। उसमें सवार दो लोग भाग गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम राजू निवासी धातरी खेड़ा, थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद बताया। कार से दो मास्टर चाबी (एलंकी), चार आरसी, दो कागज पर स्क्रेच चेसिस नंबर, एक काला बैग, तीन नंबर प्लेट आदि बरामद हुआ।

विज्ञापन

फर्जी कागजात तैयार करता था गैंग
पुलिस की पूछताछ में राजू ने अपने फरार साथियों के नाम फिरोजाबाद निवासी राजेश उर्फ महेश और एहसान बताए। कहा कि उनका गैंग वाहन चोरी की घटना को अंजाम देता है। आगरा और आसपास के जिलों में कई वारदात कर चुके हैं। उन्होंने घर के बाहर खड़ी ईको कार को चोरी करने के बाद असली नंबर प्लेट को हटा दिया था। फर्जी नंबर प्लेट लगवा दी थी। इसके फर्जी कागजात भी तैयार कर लिए थे। कागजात साथियों के पास हैं। अब कार को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी फर्जी कागजात तैयार करके कारों को बेच देते थे। राजू पर एक, जबकि फरार आरोपी राजेश और एहसान पर चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, चोरी, आर्म्स एक्ट के मुकदमे हैं।

निशाने पर थीं सस्ती कारें
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि गैंग के निशाने पर कम कीमत की कार रहती थीं। यह कार का लॉक पेंचकस नुमा चाबी से तोड़ देते थे। इसके बाद नंबर प्लेट, चेसिस नंबर हटा देते थे। फर्जी कागजात बनाकर बेच देते थे। एहसान कबाड़ का काम करता है, जबकि राजेश मजदूरी करता है। वे वाहन चोरी भी करते हैं।
मथुरा में सख्त सुरक्षा: जलाभिषेक के एलान के बाद धारा 144 लागू, 2100 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री जवानों के हवाले होगा शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed