Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicle Runs Over Laborer Crossing Road Uproar Follows Death

Agra News: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने रौंदा, माैके पर ही माैत; परिजन ने शव रखकर किया हंगामा

Sat, 16 May 2026 09:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 16 May 2026 09:19 PM IST
सार

फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन मजदूर को राैंदता हुआ निकल गया। राजेंद्र की मौके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Vehicle Runs Over Laborer Crossing Road Uproar Follows Death
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर डौकी थाना क्षेत्र में गांव कछपुरा के पास शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक कछपुरा निवासी राजेंद्र (40 वर्ष) पुत्र माधव सिंह मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। घर के सामने पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन उन्हें राैंदता हुआ निकल गया। राजेंद्र की मौके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डौकी थानाध्यक्ष ने बताया हादसे के बाद परिजन मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दे रहे थे, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था। उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

आठ बेटियों के सिर से उठा साया
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेंद्र अपने पीछे आठ बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि छह बेटियां अभी अविवाहित हैं। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed