{"_id":"5b8d256342c79246344b3f23","slug":"vehicle-collision-killed-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा में वाहन की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के अंजाम देने वाले वाहन चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी रिंकू (26) पुत्र नरेश देर रात बाइक पर सवार होकर गांव के ही सुरेश पुत्र रोशनलाल, वीरेंद्र पुत्र नाथूराम के साथ शहर से घर लौट रहा था। उसकी बाइक शहर के सहावर रोड पर पहुंची ही थी।
विज्ञापन
उसी समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार रिंकू की मौत हो गई। जबकि सुरेश और वीरेंद्र घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर कोतवाली नगर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन