फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vegitables

सब्ज्यिं के दामों में तेजी से आया उछाल

Mon, 23 Mar 2020 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
vegitables
23एमएनपी-20-शहर के लेनगंज स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना के चलते जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार खुला, सब्जियों के दामों में उछाल देखी गई। बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे ग्राहकों से दुकानदारों ने मुंह मांगे दाम वसूल किए। सब्जियां महंगी होने के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार खुला। प्रशासन ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित दवा विक्रेताओं को ही दुकान खोलने की अनुमति दी। बाजार खुलते ही लोग खरीदारी के लिए दुकानों पर उमड़ पड़े। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों ने मुंह मांगे दाम वसूलने शुरू कर दिए। स्थिति यह रही कि जरूरत से चार गुना तक सब्जी लोग अपने घर ले गए।
विज्ञापन

बार-बार बाजार कौन आएगा, इसी के चलते सब्जी खरीद ली है। बीते कुछ दिनों की तुलना में सब्जी के दामों में इजाफा देखने को मिला है।
जितेंद्र सिंह, ग्राहक
पहले तो एक दिन की ही सब्जी खरीदते थे, अब स्थिति का कुछ पता नहीं है। ऐसे में तीन-चार दिन के लिए सब्जी खरीद ली है।
आशीष चतुर्वेदी, ग्राहक
कोरोना वायरस को लेकर देश में जो स्थिति बनी है उसके चलते बाहर से सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण से सब्जी के दामों में उछाल आया है।
विवेक कुमार, दुकानदार
दो दिन से बाजार में सब्जी नहीं आ रही है। मंडी भी बंद चल रही है। किसान भी सब्जी लेकर बाजार नहीं आ रहे हैं। इससे सब्जियों के दामों में उछाल आया है।
मनोज कुमार, दुकानदार
सब्जी के नाम
सब्जी आज का दाम दस दिन पहले का दाम
मूली 20 10
टमाटर 40 10
भिंडी 80 50
मटर 60 30
प्याज 40 20
आलू 30 20
फूल गोभी 40 20
बंद गोभी 25 10
कटहल 60 40
लौकी 50 30
बैंगन 40 20
तोरई 80 50
नोट-सब्जियों के दाम प्रति किलो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed