फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable seller's child slapped, indecency with shopkeeper

Mainpuri: पॉलिथीन की जांच करने पहुंचे नगर पंचायत के बाबू को ये हरकत पड़ी महंगी, लगानी पड़ी दौड़

Sat, 06 Aug 2022 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 08:12 AM IST
सार

आक्रोशित व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे तो बाबू वहां से जा चुके थे। आक्रोशित व्यापारियों ने बच्चे को पीटने और अन्य व्यापारियों से अभद्रता की तहरीर देते हुए व्यापारी पर आरोप लगाए।
 

विज्ञापन
Vegetable seller's child slapped, indecency with shopkeeper
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के ज्योति नगर पंचायत में पॉलिथिन की जांच करने पहुंचे बाबू को महंगा पड़ गया। दरअसल बाबू ने सब्जी विक्रेता के बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। एक अन्य दुकानदार के साथ अभद्रता कर डाली। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों को देखकर बाबू वहां से भाग निकला। व्यापारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

विज्ञापन


ये है मामला 

शुक्रवार को नगर पंचायत के प्रधान लिपिक नीरज कुमार पॉलिथीन की जांच के लिए कस्बा में पहुंचे। यहां सब्जी विक्रेता सर्वेश कुमार के यहां पर एक पॉलिथीन का पैकेट मिला। यहां सब्जी बेच रहे सर्वेश के पुत्र के प्रधान के लिपिक ने थप्पड़ जड़ दिया। बच्चे के थप्पड़ मारने से आसपास के व्यापारी आक्रोशित हो गए। प्रधान लिपिक यहां से दुकानदार राजकुमार की दुकान पर पहुंचे। यहां पॉलिथीन ना मिलने पर उन्होंने गुल्लक में हाथ डाल दिया। इस पर राजकुमार ने नाराजगी प्रकट की तो प्रधान लिपिक ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद व्यापारी एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

व्यापारियों में फैला आक्रोश 

व्यापारियों को आक्रोशित देखकर नीरज मौके से चले गए। आक्रोशित व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे तो बाबू वहां से जा चुके थे। आक्रोशित व्यापारियों ने बच्चे को पीटने और अन्य व्यापारियों से अभद्रता की तहरीर देते हुए व्यापारी पर आरोप लगाए। व्यापारियों का कहना था कि यदि प्रधान लिपिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे लोग दो दिन बाद धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

 इस मौके पर अंकुश, महेश चंद्र, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, चिंतामणि, राहुल कुमार, अनिल, शैलेंद्र, देवेंद्र, शिवानंद, सत्य प्रकाश, रवि, मयंक, तन्मय मौजूद रहे।

ये बोले जिम्मेदार 

ज्योंती नगर पंचायत के प्रधान लिपिक नीरज कुमार ने बताया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच करेगी। मुझे इसमें कुछ नहीं कहना है। नगर पंचायत ज्योती के ईओ सुरभि पांडेय ने कहा कि लिपिक पॉलिथीन की जांच के लिए गया था। उस पर जो आरोप लगाए गए हैं वो झूठे हैं। सरकार के आदेश पर पॉलिथीन की रोकथाम के लिए समय-समय पर चेकिंग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed