फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable and milk vendors will be tests for covid 19 in Agra

Coronavirus: आगरा में सब्जी और दूध विक्रेताओं की होगी स्क्रीनिंग, जांच को भेजे जाएंगे सैंपल

Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vegetable and milk vendors will be tests for covid 19 in Agra
सब्जी विक्रेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सब्जी विक्रेता और पैकेटबंद दूध की सप्लाई करने वालों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इनके रैंडम सैंपल भी लिए जाएंगे। सभी को थानावार बुलाकर बैठक की जाएगी। इसमें हिदायत दी जाएगी कि मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। सब्जी विक्रेता और दूधियों के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शहर में खुले दूध के वितरण पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है। अब सिर्फ पैकेटबंद दूध की सप्लाई की जा रही है। इसे सप्लाई करने वालों की भी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सब्जी विक्रेताओं को पास थानावार जारी किए गए हैं। इनकी संख्या लगभग एक हजार है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्क्रीनिंग और सैंपलिंग कराई जाएगी। सब्जी मंडी में आढ़तियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बगैर मास्क के कोई नहीं रहेगा और हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। कोई मास्क लगाए बगैर मिला तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सब्जी विक्रेता मिल चुके हैं संक्रमित

सुल्तानगंज की पुलिया, फ्रीगंज और विजय नगर कॉलोनी में तीन सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं। सुशील नगर का दूधिया भी संक्रमित मिल चुका है। वो मंटोला में दूध की सप्लाई करता था। इसी के बाद खुले दूध की बिक्री पर रोक लगाई गई।

आगरा में शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस के 13 मरीज और मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 348 हो गई है। इससे पहले बृहस्तपतिवार की सुबह आठ मरीज मिले थे। अप्रैल में लगातार 24वें दिन कोरोना मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मिले नए मरीज हॉटस्पॉट क्षेत्रों से हैं। शहर में अब तक 84 हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed